IAS Divya Mittal Success Story: यूपीएससी, कैट और जेईई की परीक्षा देश व दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इनमें से एक परीक्षा पास करने में भी लोगों की हालत खराब हो जाती है। लेकिन आज हम एक आईएएस अधिकारी के बारे में जानेंगे, जिन्होंने एक साथ ये तीनों कठिन परीक्षा पास कर ली। हम बात कर रहे हैं आईएएस दिव्या मित्तल की, जिन्होंने पहले जेईई फिर कैट और आखिरी में यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE) परीक्षा पास की।