शिक्षा

Bihar BEd Exam Syllabus: मई में संभावित है बिहार बीएड की परीक्षा, यहां देखें सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

Bihar BEd Exam Syllabus 2025 And Pattern: बिहार के बीएड कॉलेज में जल्द ही प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला लिया जाएगा। एंट्रेंस एग्जाम मई में होगी। यहां देखें परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न-
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2025, 12:11 PM IST
Bihar BEd Exam Syllabus 2025 And Pattern LNMU

Bihar BEd Exam Syllabus 2025 And Pattern: बिहार के बीएड कॉलेज में जल्द ही प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला लिया जाएगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैंडिडेट्स 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 24 मई को संभावित है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं बिहार बीएड के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न पर-

मई महीने में होगी परीक्षा

LNMU ने आधिकारिक तौर पर 2 वर्षीय बीएड कार्यक्रम के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न जारी कर दिया है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  बिहार के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में 2 वर्षीय बीएड कार्यक्रम में दाखिला बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के आधार पर मिलेगा। मई महीने में ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

परीक्षा का पैटर्न (Bihar BEd Exam Pattern)

बिहार बीएड सीईटी परीक्षा दो घंटों के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में एक एक अंक के 120 MCQs रहेंगे। परीक्षा कुल 120 अंक की होगी। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। कैंडिडेट्स बिना डरें परीक्षा दें और सभी सवाल अटेंप्ट करें। कैंडिडेट्स बढ़ियां स्कोर करने के लिए बीएड कोर्सेज में दाखिला पाने के लिए अच्छे से तैयारी करें। 

बिहार बीएड एग्जाम पैटर्न (देखें टेबल में)

परीक्षा का समय2 घंटे
कुल प्रश्नों की संख्या 120
कुल अंक 120
प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक
प्रत्येक गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
प्रश्न पैटर्न MCQ
मोड ऑफ एग्जाम ऑफलाइन

बिहार बीएड एग्जाम का सिलेबस (Bihar BEd Exam Syllabus 2025)

बिहार बीएड पाठ्यक्रम 2025 में मुख्य विषय के अलावा ऐसे विषय शामिल होते हैं, जिससे कैंडिडेट्स की कौशल, तर्क क्षमता, सामान्य जागरुकता और शिक्षण योग्यता का पता चले। ऐसे कुछ विषय सामान्य हिंदी/अंग्रेजी, लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग, सामान्य जागरुकता हैं। सिलेबस संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

Updated on:
9 Apr 2025, 12:11 PM IST
Published on: