शिक्षा

Bihar CHO Recruitment: बिहार होमगार्ड के बाद अब राज्य में इस विभाग में निकली बंपर वैकेंसी, 4 हजार से ज्यादा सीटों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल्स

Recruitment: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 मई से 26 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को राज्य स्वास्थ्य समिति की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाना होगा।
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2025, 4:31 PM IST
Bihar CHO Recruitment
Bihar CHO Recruitment

Bihar CHO Recruitment: बिहार में होमगार्ड भर्ती के बाद एक और भर्ती का नोटिफिकेशन सरकार की तरफ से जारी कर दिया गया है। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ सब-सेंटर और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के लिए 4500 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 मई से 26 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को राज्य स्वास्थ्य समिति की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाना होगा।

Bihar CHO Vacancy 2025:इतनी मिलेगी सैलरी


इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को को कुल 40,000 रुपये प्रति माह प्राप्त होंगे, जिसमें 32,000 रुपये फिक्स सैलरी और 8,000 रुपये इंसेंटिव के तौर पर दिया जाएगा।

Bihar CHO Recruitment: इतने पदों पर भर्ती


अनारक्षित (UR): 979 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 245 पद
अनुसूचित जाति (SC): 1243 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 55 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 1170 पद
पिछड़ा वर्ग (BC): 640 पद
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (WBC): 168 पद

Bihar CHO: ये होनी चाहिए योग्यता


इस पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ छह माह का इंटीग्रेटेड सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ (CCH) कोर्स या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ CCH कोर्स किया होना चाहिए।

Bihar CHO Vacancy: जान लें आयु सीमा डिटेल्स


न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अनारक्षित और EWS वर्ग के पुरुष: अधिकतम 42 वर्ष
अनारक्षित और EWS वर्ग की महिलाएं: अधिकतम 45 वर्ष
BC और EBC वर्ग: अधिकतम 45 वर्ष
SC और ST वर्ग (महिला/पुरुष): अधिकतम 47 वर्ष
दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयुसीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

Updated on:
9 Apr 2025, 4:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
PhD New Rule: बिना थीसिस लिखे भी मिलेगी Phd की डिग्री, इस IIT ने शुरू किया नया स्टार्टअप मॉडल; प्रोडक्ट बनाकर कमाने होंगे 10 लाख रुपये

राजस्थान में 211 प्राचार्यों के कार्यग्रहण नहीं करने पर शिक्षा विभाग सख्त, मांगी विस्तृत रिपोर्ट,जयपुर में सबसे अधिक 34 प्रकरण

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर निकली भर्ती, पहली बार अजमेर बोर्ड कराएगा परीक्षा, जानिए सैलरी और नए नियम

स्कूलों में चलेगा ई-वेस्ट जागरूकता अभियान, क्विज से सीखेंगे बच्चे इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सही प्रबंधन

UPESSC UP TGT Recruitment 2026: यूपी में सहायक अध्यापक के 17,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू; जानिए पूरी डिटेल