Bihar Home Guard Benefits: बिहार पुलिस होमगार्ड विभाग ने होमगार्ड के पद के लिए 15000 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। कैंडिडेट्स अप्लाई करने से पहले अच्छे से भर्ती प्रक्रिया को समझ लें। वहीं सैलरी और होम गार्ड को मिलने वाले अन्य सुविधाओं के बारे में भी अच्छे से जान लें।
Bihar Home Guard Benefits: बिहार पुलिस होमगार्ड विभाग ने होमगार्ड के पद के लिए 15000 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू हो जाएगी। कैंडिडेट्स अप्लाई करने से पहले अच्छे से भर्ती प्रक्रिया को समझ लें। वहीं सैलरी और होम गार्ड को मिलने वाले अन्य सुविधाओं के बारे में भी अच्छे से जान लें।
बिहार पुलिस ने होमगार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 27 मार्च 2025 से 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। बिहार के 37 जिलों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं। आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं की डिग्री है।
बिहार बोर्ड भर्ती की सभी चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद कैंडिडेडट्स को फाइनल रूप से चयनित किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवार को ही सैलरी और अन्य तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। बिहार पुलिस में होमगार्ड की कितनी सैलरी होती है, ये जानने के लिए पढ़ें- बिहार पुलिस में होमगार्ड की क्या होती है शुरुआती सैलरी
होमगार्ड को सैलरी के साथ ही कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं। इनमें मेडिकल सहायता, मैटरनिटी लीव/भत्ता, यूनिफॉर्म का खर्च, रिटायरमेंट की सुविधा और अन्य तरह की सहायता शामिल हैं। यहां देखें-
होमगार्ड की दैनिक ड्यूटी भत्ता 400 रुपये से बढ़ाकर 675 रुपये कर दिया गया है। यह अप्रैल से वार्षिक रूप से बढ़ेगा, और अंततः प्रति माह 1000 रुपये तक पहुंच जाएगा।
यातायात प्रबंधन कार्यों में तैनात होम गार्ड को प्रदूषण भत्ता दिया जाता है। ये भत्ता यातायात पुलिस कर्मियों के समान होता है।
बिहार पुलिस विभाग होम गार्ड को पुलिस कांस्टेबलों की तरह ही वर्दी प्रदान करता है।
विभाग होम गार्ड्स को मैटरनिटी लीव दी जाती है। महिला होम गार्ड दो बच्चों तक के लिए छह महीने का मातृत्व अवकाश ले सकती हैं। पुरुष कर्मियों को 15 दिनों के पितृत्व अवकाश दिया जाता है।
होम गार्ड को पुलिस अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं दी जाती हैं। इनमें दंत चिकित्सा, दृष्टि आदि शामिल हैं।
सेवा के दौरान होम गार्ड की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की स्थिति में, उनके परिवार को 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। होम गार्ड और उनके परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज भी मिलता है और साथ ही 2BHK आवास योजना के लिए भी पात्र होते हैं।
होमगार्ड की एक महीने की सैलरी कितनी होती है?
बिहार में एक होमगार्ड का मासिक वेतन 5,200 रुपसे से 20,200 रुपये तक होता है।
होमगार्ड की सेवा में मृत्यु होने पर क्या लाभ मिलता है?
होमगार्ड की सेवा में मृत्यु होने पर परिवार को 10,000 रुपये का भुगतान किया जाता है और स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
बिहार होमगार्ड को यूनिफॉर्म दिया जाता है?
हां, होमगार्ड की नौकरी में यूनिफॉर्म दिया जाता है।
बिहार होमगार्ड की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
बिहार होमगार्ड की भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं है। 12वीं पास कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।