
JNV Admission 2025: जवाहर नवोदय समिति (JNS) ने 25 मार्च 2025 को कक्षा 6 और 9वीं के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर देख सकते हैं। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद अब एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे छात्र जिन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा पास की है, उन्हें दाखिले की औपचारिकता पूरी करनी होगी।
JNVST में पास होने वाले छात्रों को एडमिश का हिस्सा बनने के लिए डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कूल में जमा कराने होंगे। छात्रों को उसी JNV स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा, जिस जिला के वे निवासी हैं। कक्षा 6 के लिए जेएनवीएसटी परीक्षा 18 जनवरी को आयोजित की गई थी और कक्षा 9 के लिए 8 फरवरी को।
-निवास प्रमाण पत्र
-एनवीएस की शर्तों के अनुसार पात्रता के प्रमाण
-जन्म प्रमाण पत्र
-एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र
-विशेष रूप से विकलांग उम्मीदवार के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र
वहीं रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स इस प्रक्रिया की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं
वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट के सेक्शन में जाएं और JNV Result पर क्लिक करें
यहां से अपना नाम और रोल नंबर खोजकर रिजल्ट देखें
रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवोदय विद्यालय स्कीम के तहत देश के हर जिले में एक JNV होना चाहिए। हालांकि, अभी देशभर में कुल 649 जेएनवी स्कूल हैं। सबसे ज्यादा जेएनवी उत्तर प्रदेश में स्थित हैं। उत्तर प्रदेश में कुल 76 JNV के स्कूल हैं।
Updated on:
26 Mar 2025, 12:10 PM IST
Published on:
26 Mar 2025, 12:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.