
Bihar Home Guard Salary: बिहार पुलिस होमगार्ड विभाग ने होमगार्ड के पद के लिए 15000 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स को अप्लाई करने से पहले भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। इसी क्रम में आज हम आपको बताएंगे होमगार्ड का वेतन क्या है, उन्हें कितनी सैलरी मिलती है-
बिहार पुलिस ने होमगार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 27 मार्च 2025 से 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। बिहार के 37 जिलों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं। आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं की डिग्री है।
बिहार पुलिस भर्ती की सभी चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद किसी कैंडिडेडट को फाइनल रूप से चयनित किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवार को ही सैलरी दी जाएगी। बिहार होमगार्ड को सैलरी के साथ ही कई तरह के भत्ते मिलेत हैं। बात करें सैलरी की तो होमगार्ड की सैलरी लेवल 3 पेय स्केल के तहत न्यूनतम 5,200 रुपये और अधिकतम 20,200 रुपये प्रति महीना है। यह वेतन विभिन्न कारकों जैसे सेवा अवधि, अनुभव और ग्रेड पे के अनुसार बढ़ता रहता है। वहीं इसके अलावा होमगार्ड को कई प्रकार के भत्ते मिलते हैं। इनमें मेडिकल सहायता, मैटरनिटी लीव/भत्ता, यूनिफॉर्म का खर्च और अन्य तरह की सहायता प्रदान की जाती है।
-आंतरिक्ष सुरक्षा बनाए रखना
-आपदा प्रबंधन और प्राकृतिक दुर्घटना या भूकंप जैसी स्थिति में सहायता करना
-समुदाय के भीतर एकता को बढ़ावा देना
-संकट या राष्ट्रीय आपात स्थितियों के दौरान नागरिक सुरक्षा कर्तव्यों का पालन करना
Updated on:
24 Mar 2025, 4:57 PM IST
Published on:
24 Mar 2025, 4:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.