30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Result 2025: कब तक आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट 

UP Board Result 2025 Latest Update: यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। अब जल्द ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 24 Mar 2025, 3:21 PM IST

UP Board Result 2025 Latest Update

UP Board Result 2025 Latest Update: यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। अब जल्द ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड ने अप्रैल के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा है। आइए, जानते हैं बोर्ड कब तक रिजल्ट जारी करेगा और रिजल्ट को लेकर क्या अपडेट है-

फिलहाल बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। यूपी के अमरोहा जिले के चार केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। रविवार को हाईस्कूल की 31813 व इंटरमीडिएट की 23038 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। अब तक हाईस्कूल की 118441 व इंटरमीडिएट की 101086 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। हाईस्कूल की 61.17 प्रतिशत व इंटरमीडिएट की 58.31 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। 1880 परीक्षकों में से 1080 परीक्षक मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं।

पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट 

पिछले सालों का ट्रेंड देखें अगर तो यूपी बोर्ड यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 20 अप्रैल 2025 तक जारी किया जाएगा। पिछले साल भी यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं- 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड में टॉप करने पर मिलता है इनाम, 10वीं-12वीं में पढ़ते हैं तो जानिए कितनी मिलेगी राशि

कहां देखें रिजल्ट (UP Board Result Important Links) 

इन वेबसाइट की मदद से यूपी बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं- 

-upmsp.edu.in

-results.upmsp.edu.in

-upmspresults.up.nic.in

results.gov.in

-results.nic.in

कब हुई थी परीक्षा? 

यूपी बोर्ड 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक किया गया था। राज्य के 8,140 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 54.37 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए 27.32 लाख और 12वीं परीक्षाओं के लिए 27.05 लाख छात्र शामिल थे। 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग