शिक्षा

Bihar Home Guard Recruitment 2025: पैसे कट जाना, रजिस्ट्रेशन आईडी नहीं मिलना…फॉर्म भरते वक्त आ रही है परेशानी, यहां करें संपर्क

Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार होमगार्ड का फॉर्म फिल करते समय अगर किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। बिहार पुलिस ने कुछ समय पहले बिहार होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती निकाली थी।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2025, 6:26 PM IST
Bihar Home Guard Recruitment 2025

Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार होमगार्ड का फॉर्म फिल करते समय कई कैंडिडेट्स को परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई अभ्यर्थियों के साथ ऐसा हुआ है कि आवेदन शुल्क जमा करने के बाद भी रजिस्ट्रेशन आईडी नहीं मिली। अगर आपको भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा है, तो विभाग की ओर से जारी हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

25 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन 

बिहार पुलिस ने कुछ समय पहले बिहार होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अप्रैल 2025 तय की गई थी। लेकिन इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल 2025 कर दिया गया। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

फीस भी कट गई और आईडी नहीं मिली, यहां करें संपर्क 

बिहार होमगार्ड का फॉर्म भरते वक्त यदि पैसे कट गए हैं और रजिस्ट्रेशन आईडी नहीं मिली है तो आप बिहार गृह रक्षक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की परेशानी में इस हेल्पलाइन नंबर 1098 पर क्लिक करें।

ऐसे प्राप्त करें रजिस्ट्रेशन आईडी 

सामान्य रूप से रजिस्ट्रेशन आईडी मोबाइल नंबर या ईमेल के माध्यम से प्राप्त कर ली जाती है। लेकिन अगर किसी कारणवश आपको रजिस्ट्रेशन आईडी नहीं मिली है तो आप इसे आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट पर इसके लिए एक लिंक उपलब्ध है। इस लिंक पर क्लिक करते हैं एक नया पेज खुलेगा, जहां आवेदक का नाम, पिता का नाम और अन्य डिटेल्स डालकर सबमिट कर दें।

पेमेंट फेल होने पर 7 दिन में लौट जाएगा पैसा

कई बार ऐसा भी होता है कि फॉर्म भरते वक्त पेमेंट फेल हो जाता है यानी कि पेमेंट असफल हो जाता है। लेकिन बैंक से पैसे कट जाते हैं। ऐसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि 7 कार्य दिवस (Working Days) में आपके पैसे वापस आ जाएंगे।

आवेदन शुल्क 

ऑनलाइन आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा। गैर आरक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर, पिछड़ा वर्ग, थर्ड जेंडर सहित अत्यंत पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिलाओं के लिए 100 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

Updated on:
23 Apr 2025, 6:26 PM IST
Published on: