शिक्षा

Bihar Homeguard Physical: बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए कैसे करें फिजिकल की तैयारी, Expert से जानिये टिप्स

Bihar Homeguard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती में शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा 15 अंकों की होगी। इसी में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट बनेगी। सबसे पहले कैंडिडेट्स का बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन एवं सत्यापन होगा।

3 min read
Mar 28, 2025
Bihar Homeguard Physical

Bihar Homeguard Physical: बिहार में होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो गई है । कैंडिडेट्स 16 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। आवदेन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाना होगा। इस परीक्षा में कोई भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा बल्कि फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के लिए एक मानदंड तय किया गया है। जिसे पूरा करने के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Bihar Homeguard Physical Details: फिजिकल टेस्ट संबंधित पात्रता


लंबाई
पुरुष – 5 फीट 4 इंच (162.56 सेमी)
पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिलो (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला) के पुरुषों के लिए – 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी)
महिलाएं- 153 सेमी (सभी वर्ग की महिलाओं के लिए)
सीना की चौड़ाई
पुरुष – बिना फुलाए 31 इंच (79 सेमी)
पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिलो (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला) के पुरुषों के लिए – 30 इंच (76 सेमी)

Bihar Homeguard Physical: दौड़ का ये है विवरण


बिहार होमगार्ड भर्ती में शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा 15 अंकों की होगी। इसी में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट बनेगी। सबसे पहले कैंडिडेट्स का बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन एवं सत्यापन होगा, जिसके बाद दौड़ होगी। पुरुषों को 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। महिलाओं को 05 मिनट में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी।

Bihar Homeguard Physical Tips: जान लीजिये जरुरी टिप्स


Tips 1- सबसे पहले अपने शरीर को तैयार करें। पहले दिन से ही High Jump और तेज दौड़ने की कोशिश ना करें, बल्कि अपने शरीर को तैयार करें। अगर आप कई दिनों से प्रैक्टिस कर रहे हैं तो ठीक है, नहीं तो चोट लगने का डर रहता है।

Tips 2- प्रैक्टिस और दौड़ के लिए एक बढ़िया जूता आपको लेने की जरुरत है। बहुत महंगे जूते की जरुरत नहीं है बल्कि एक बढ़िया जूता और मौजा आपको लेने कोई जरुरत है। इससे आपको दौड़ने में आसानी होगी साथ ही पैर पर दवाब भी कम पड़ेगा।

Tips 3- रोजाना दौड़ शुरू करने से पहले सबसे पहले सबसे आपको वार्म-अप करने की जरुरत है। वार्म-अप करने से शरीर आपका एक्टिव मोड में आ जाता है। जिसके बाद आपकी प्रैक्टिस और बढ़िया तरीके से हो पाती है। साथ ही चोट लगने से भी आपको बचाता है।

Tips 4- दौड़ और प्रैक्टिस के लिए किसी ग्राउंड का ही चुनाव करें। रोड पर दौड़ लगाने के कई घतरे भी होते हैं। प्रैक्टिस और दौड़ के लिए ग्राउंड का इस्तेमाल ही सबसे बढ़िया विकल्प है।

Tips 5- दौड़ते वक्त अपने पोस्चर को ठीक रखें। बहुत ज्यादा डेढ़ा दौड़ना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही आपके स्पीड को भी कम कर सकता है। इसलिए सही गाइडेंस के साथ दौड़ लगाएं।

Tips 6- shot put की तैयारी के लिए ताकत के साथ-साथ टेक्निक की भी जरुरत पड़ती है। इसलिए जब आप गोला फेंक रहें होते है, उस वक्त ताकत के साथ-साथ सही टेक्निक का भी इस्तेमाल करना है।

Tips 7- Bihar Homeguard Physical Test में long jump एक जरुरी प्रक्रिया है। इसे अच्छे से करने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरुरी है। जिसमें लॉन्ग जम्प करते वक्त बॉडी को सही दिशा में रखना जरुरी होता है। साथ ही कूदते वक्त अपनी गर्दन को बहुत ज्यादा डेढ़ा नहीं करने की जरुरत होती है।

Tips 8- High Jump में भी इसी तरह से सही टेक्निक का इस्तेमाल करते हुए हाई जम्प की प्रैक्टिस करनी है। अपने पैरों को सहित तरीके से हवा में उछालते हुए कूदना है। साथ ही कहां से दौड़ रहे हैं, कितना दौड़ रहे हैं, आपका पैर कहां पड़ रहा है, इसका भी ध्यान रखने की जरुरत है।

ये सभी टिप्स हमने Sports And Fitness Tips नामक यूट्यूब चैनल से लिया है। इस चैनल पर Bihar Homeguard Physical Test को लेकर कई अहम जानकारी और टिप्स शेयर किया गया है।

Updated on:
28 Mar 2025 06:09 pm
Published on:
28 Mar 2025 06:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर