शिक्षा

Bihar Police Admit Card 2025: 3 अगस्त को होने वाली कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Police Constable Bharti: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच विभिन्न तिथियों में किया जा रहा है। अब तक 16, 20, 23 और 27 जुलाई की परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं।
less than 1 minute read
Jul 27, 2025
Bihar Police Admit Card 2025
Bihar Police Admit Card 2025 Released(AI Image-Gemini)

Bihar Police Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर जरुरी अपडेट सामने आ गया है। कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत होने वाली परीक्षा के लिए 3 अगस्त को शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आज, 27 जुलाई 2025 को जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने यह प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर अपलोड किया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Bharti: इस तारीख पर होनी है परीक्षा


बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच विभिन्न तिथियों में किया जा रहा है। अब तक 16, 20, 23 और 27 जुलाई की परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं। आगे की परीक्षाएं 30 जुलाई और 3 अगस्त को होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं और समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।

Bihar Police Admit Card 2025: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे लिंक "Click here to Know Your Examination Details and Download e-Admit Card" पर क्लिक करें।
अब "Admit Card" सेक्शन में जाएं।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।

Updated on:
27 Jul 2025 04:02 pm
Published on:
27 Jul 2025 04:02 pm
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान