Bihar School Timing Changed: बिहार में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इसके तहत स्कूलों का संचालन सुबह 6:00 बजे किया जाएगा। देखें डिटेल्स-
Bihar School Timing Changed: बिहार में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार में कारण स्कूलों के समय (Bihar School Time 2025) में बदलाव किया गया है। इसके तहत स्कूलों का संचालन सुबह 6:00 बजे किया जाएगा। राज्य के शिक्षा विभाग ने इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग (BSEB) के नोटिस में ग्रीष्मकालीन स्कूल टाइम टेबल (Bihar School Time in Summer 2025) के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, “7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 (गर्मियों की छुट्टी से पहले) तक पूरे राज्य में प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 6:00 बजे से 12:30 बजे तक करने का निर्देश दिया गया है।” ये बदलाव सोमवार से लागू होगा। बिहार में गर्मी बढ़ रही है। धूप और लू से बच्चों को बचाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया।
Bihar Toppers 2025 Video
जहां स्कूलों का संचालन 6 बजे से होगा। वहीं प्रार्थना आदि सुबह 7:00 तक खत्म कर लिया जाएगा और फिर पहली कक्षा का संचालन होगा। दूसरा पीरियड सुबह 7:40 बजे से होगा। वहीं तीसरा 8:20 से और सुबह 9: 00 बजे बच्चों को 45 मिनट का लंच ब्रेक दिया जाएगा। सभी पीरियड 45 मिनट के होंगे।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में लगातार गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। बात करें दक्षिण बिहार की तो पिछले दिनों पारा 40 डिग्री के पार चला गया था। वहीं आने वाले दिनों में हीट वेव (Heat Wave in Bihar) के साथ भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसे देखते हुए इस 7 अप्रैल से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।