28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MBBS Seats: अब डॉक्टर बनना होगा आसान, MBBS की सीटों में होगा इजाफा

MBBS Seats For NEET UG And NEET PG: इस बार के बजट में अगले 5 सालों में 75000 नई मेडिकल सीट्स जोड़ने का ऐलान किया गया है। मेडिकल के छात्रों के लिए ये बड़ी खबर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 3 Apr 2025, 6:30 PM IST

9 सरकारी मेडिकल कॉलेज पर खतरा (Photo source- Patrika)

9 सरकारी मेडिकल कॉलेज पर खतरा (Photo source- Patrika)

MBBS Seats For NEET UG And NEET PG: नीट यूजी के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने NEET UG और NEET PG के छात्रों को MBBS की सीटों में इजाफा करके बड़ी खुशखबरी दी है। देश में अब MBBS की सीटें बढ़कर 118190 और मेडिकल पीजी की सीटें बढ़कर 74306 हो गई हैं। इस बार के बजट में अगले 5 सालों में 75000 नई मेडिकल सीट्स जोड़ने का ऐलान किया गया है।

अगले 5 सालों में 75000 नई मेडिकल सीटें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संसद में यह जानकारी दी कि नीट यूजी की सीटें बढ़कर 1,18,190 और मेडिकल पीजी की सीटें बढ़कर 74,306 हो गई हैं। वहीं सरकार की ओर से 1 फरवरी 2025 को पेश बजट में अगले 5 सालों में 75000 नई मेडिकल सीटें जोड़ने का ऐलान किया गया। सरकार ने इस योजना पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- CUET UG Score से इन बीटेक कोर्सेज में मिलेगा दाखिला | BTech Admission

दरअसल, संसद में सरकार से सवाल पूछा गया था, “ क्या सरकार ने अगले 5 सालों में मेडिकल कॉलेजोंमें 75000 मेडिकल सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। यदि हां तो योजना का ब्योरा क्या है और यह इजाफा नए मेडिकल कॉलेज खोलकर, मौजूदा कॉलेजों की क्षमता बढ़ाकर या दोनों तरह से किया जाएगा?” इस सवाल के जवाब में मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मेडिकल सीटों में इजाफा निरंतर होने वाली प्रक्रिया है। सरकार इसके लिए प्रयासरत है।

मेडिकल सीट्स

मेडिकल कॉलेजों की संख्या 2014 से पहले 387 थी जोकि 101.5 प्रतिशत इजाफे के साथ अब 780 हो गई है। वहीं MBBS Seats की संख्या पहले 51,348 थी जोकि बाद में 1,18,190 हो गई है। पीजी सीटों बढ़ोत्तरी हुई है।

2014 के पहले - 51,348

2014 के बाद- 1,18,190 (30 प्रतिशत वृद्धि के साथ)

यह भी पढ़ें- SI, कांस्टेबल से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक…अप्रैल महीने में यूपी पुलिस में निकलने जा रही है जबरदस्त भर्ती

आरएमएल में बढ़ेंगी सीट्स 

वहीं राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों की देखभाल और बेहतर सुविधा के लिए अस्पताल का विस्तार किया जा रहा है। इसी योजना के तहत हॉस्पिटल में MBBS Seats की संख्या में वृद्धि होगी। सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 250 की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में 666 नए बिस्तर जोड़े जाएंगे। 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग