महाराष्ट्र में इस वर्ष एडमिशन सीजन शुरू होने से पहले ही मुंबई और नासिक में 50-50 एमबीबीएस सीटों (MBBS Seats) के साथ दो मेडिकल कॉलेजों (Medical College) को मंजूरी मिल चुकी थी। वहीं अब अंबरनाथ, गढ़चिरौली, अमरावती, वाशिम, जालना, बुलढाणा, हिंगोली और भंडारा में स्थित 8 मेडिकल कॉलेजों को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस साल से यहां छात्रों को दाखिला मिलेगा।