एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए विभिन्न मंत्रालय में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के 17,727 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए जुलाई महीने में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वहीं सितंबर महीने में टियर 1 की परीक्षा आयोजित की गई। टियर 2 की परीक्षा दिसंबर महीने में प्रस्तावित है। ध्यान रहे टियर 2 परीक्षा में केवल ऐसे कैंडिडेट्स ही शामिल हो पाएंगे जिन्होंने टियर 1 परीक्षा पास कर ली हो।