
UP Police Bharti: यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है। उत्तर प्रदेश में जल्द ही पुलिस विभाग में कई पदों पर भर्ती होने वाली है। इस भर्ती के जरिए SI, कांस्टेबल और कंप्यूटर ऑपरेटर आदि को मिलाकर कुल 28,138 पद भरे जाएंगे। इन सभी भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन अप्रैल महीने में जारी होंगे।
यूपी पुलिस महानिदेशालय मुख्यालय ने सिपाही लेवल के विभिन्न पदों पर भर्ती की मांग को लेकर विभाग को लेटर जारी किया है। इस लेटर में लिखा गया, “यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक यूपी से आरक्षी स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु कुल-19220 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है, जिसमें आरक्षी स्तर के पीएसी (9837 पद) , आरक्षी यूपी विशेष सुरक्षा बल ( 1341 पद) , आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/ गोरखपुर / लखनऊ महिला बटालियन ( 2282 पद), आरक्षी नागरिक पुलिस (3245 पद), आरक्षी पीएसी/ सशस्त्र पुलिस ( 2444 पद), आरक्षी घुड़सवार पुलिस (71 पद) सम्मिलित हैं।” इस आवेदन के माध्यम से ये जानकारी दी गई है कि अप्रैल महीने के अंत तक संभवत: इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किए जाएंगे। ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जाएं।
वहीं पुलिस विभाग की ओर से दारोगा के 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित प्रस्ताव भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (4242 पद), उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (महिला), उप निरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर (विशेष सुरक्षा बल) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी केल लिए आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जाएं।
वहीं जेल वार्डर के 2833 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। वहीं रेडियो सहायक, लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहाय और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इन सभी भर्तियों के विज्ञापन 30 अप्रैल तक जारी होने की संभावना जताई गई है।
लिपिक और गोपनीय सहायक- 345
रेडियो सहायक परिचालक- 44
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए- 1153
इन पदों के लिए 12वीं पास से ग्रेजुएशन डिग्री वाले अप्लाई कर सकते हैं। अलग अलग पदों के लिए योग्यता अलग अलग होगी। पदानुसार विस्तृत योग्यता नोटिफिकेशन के साथ जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। विज्ञापन संबंधित सूचना के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।
Published on:
03 Apr 2025 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
