6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हे भगवान! 40 हजार की है ये एक पैर वाली जींस, ऐसा क्या खास है One Legged Jeans में?

One Legged Jeans Goes Viral: सोशल मीडिया पर एक पैर वाली जींस वायरल हो रही है। ये जींस एक विदेशी ब्रांड ने डिजाइन किया है। अब यूजर्स इस जींस पर तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं-

3 min read
Google source verification
One Legged Jeans Goes Viral

One Legged Jeans Goes Viral: जींस हमारे वाडरोब का ऐसा अभिन्न हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना स्टाइल तो दूर की बात है रोजमर्रा की जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल है। वैकेशन पर जाना हो या फिर डेली ऑफिस जाना या घर के बाहर टहलना हो बाजार में हर साइज और हर मूड के हिसाब से जींस उपलब्ध हैं। फैशन इंडस्ट्री ने जींस के साथ इतने एक्सपेरिमेंट किए हैं जितने शायद नूडल्स के साथ भी न हुए हों। लेकिन अब अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट ने लोगों को चौंका दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पैर वाली जींस वायरल हो रही है। ये जींस एक विदेशी ब्रांड ने डिजाइन किया है। 

यह भी पढ़ें- Women’s Jeans: लड़कियों के जींस की जेब क्यों होती है छोटी? पुराना और विवादित है इसका इतिहास

इस ब्रांड ने डिजाइन किया है एक पैर वाली जींस 

सोशल मीडिया पर एक पैर वाली जींसवायरल हो रही है। इसकी कीमत कीमत 38,345 रुपये ($440) बताई जा रही है। ये जींस फ्रांसीसी लक्जरी लेबल कोपरनी (French luxury label Coperni) ब्रांड ने डिजाइन की है। अब इस एक पैर वाली जींस ने सोशल मीडिया पर सभी को हैरान-परेशान कर दिया है। क्रिस्टी सारा नाम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने भी इस जींस से जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकांउट से शेयर किया। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के इस वीडियो पर यूजर्स ने तरह-तरह के कॉमेंट किए। 

यूजर ने बताया बेवकूफी भरा आईडिया 

एक यूजर ने लिखा, “यह अब तक की सबसे बेवकूफी भरी चीज है।” वहीं दूसरे ने लिखा, “डिजाइनर हताश हो रहे हैं और मुझे लगा कि इलेक्ट्रिकल टेप वाले आउटफिट सबसे खराब हैं।” एक अन्य यूजर ने मजाक बनाते हुए लिखा कि हो सकता है इस तरह के जींस को विकलांगों के लिए डिजाइन किया गया हो।

जानिए जींस का इतिहास 

बेशक आज जींस आम लोगों से लेकर स्टार तक के फैशन का हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं जींस को फैशन बनने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। जिस तरह हर स्टाइल, फैशन और फूड का अपना इतिहास होता है ठीक उसी तरह जींस का भी इतिहास है और काफी मजेदार है। आज भले ही जींस फैशन का पार्ट हो लेकिन एक समय में यह मजदूरों के पहनावे का हिस्सा हुआ करता था। सबसे ज्यादा सेलर्स (नाविकों) और कोयले के खान में काम करने वाले मजदूरों द्वारा जींस पहना जाता था। कारण था इसका मोटा फैब्रिक। 

जींस का नाम डेनिम कैसे पड़ा? 

जींस का आविष्कार 19वीं सदी का बताया जाता है। इसे फ्रांस के शहर NIMES में बनाया गया था। उस समय जींस जिस कपड़े से बनाया उसका नाम था Serge और इस तरह जींस का नाम पड़ा “Serge de Nimes”। बाद में लोगों ने इसे शॉर्ट में Denims कहना शुरू कर दिया। बाद में जब जींस यूरोप में फेमस हुआ तो ये सेलर्स (नाविकों) की पहली पसंद बना। उनके सम्मान में डेनिम्स को एक निकनेम दिया गया- जो था ‘जींस’। 

पहली जींस नीले रंग की थी

ऐसे तो अब आपको हर शेप और कलर में जींस देखने को मिलेंगे। लेकिन पहली जींस नीले रंग में ही बनाई गई थी। चूंकि इसे मजदूरों द्वारा पहना जाता था, जिनके कपड़े जल्दी गंदे और मैले हो जाते थे। ऐसे में जींस का रंग नीला रखा गया। 

यह भी पढ़ें- बेबी बंप दिखाकर बुरी तरह ट्रोल हुईं ये अभिनेत्रियां

कब छाया आमलोगों के बीच जींस का ट्रेंड

शुरुआत में एक विशेष वर्ग के लिए जींस बनाई जाती थी। लेकिन एक फिल्म ने इसे अमेरिकी यूथ के बीच पॉपुलर कर दिया। दरअसल, 1950 में एक हॉलीवुड फिल्म ‘रेबल विदाउट अ कॉज’ आई। इस फिल्म में पहली बार जींस को बतौर फैशन यूज किया गया। फिल्म को देखने के बाद अमेरिका के यूथ के बीच जींस का ट्रेंड छा गया।