BPSC 69th Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उज्ज्वल कुमार ने टॉप किया है।
BPSC 69th Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें कुल 470 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कैंडिडेट्स अपना परिणाम देखने के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
बीपीएससी 69वीं परीक्षा में उज्ज्वल कुमार ने टॉप किया। वहीं सर्वेश कुमार और शिवम तिवारी दूसरे और तीसरे (क्रमश:) स्थान पर रहे। बीपीएससी 69वीं परीक्षा के तीनों पहले टॉपर्स ने उप अधीक्षक (Deputy Superintendent) के पद को प्राथमिकता दी थी।
| पद | चुने गए कैंडिडेट्स की संख्या |
| DPS रैंक | 1 |
| जिला कमांडेंट | 1 |
| जेल अधीक्षक | 4 |
| ब्रिकी कर सहायक अधिकारी | 3 |
| उप निर्वाचन अधिकारी | 4 |
| उत्पाद अधीक्षक | 5 |
| गन्ना अधिकारी | 2 |
| बिहार शिक्षा सेवा | 2 |
| सहायक रजिस्ट्रार/सहकारी समितियां | 7 |
| रोजगार अधिकारी/जिला रोजगार अधिकारी | 6 |
| श्रम रोजगार अधिकारी | 63 |
| आपूर्ति निरीक्षक | 33 |
| ब्लॉक पंचायती राज अधिकारी | 28 |
| राजस्व अधिकारी | 168 |
| ब्लॉक एससी, एसटी कल्याण अधिकारी | 18 |
बीपीएससी ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 69th Result 2024) के अलावा विकास परियोजना पदाधिकारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया है। इसमें 10 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों के लिए 98 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं पुलिस उपाध्यक्ष परिचालन एवं उपनिरीक्षक तकनीकी पद के लिए सिर्फ एक कैंडिडेट का चयन हुआ है।