BPSC 71st Mains Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग 17 अप्रैल को 71वीं मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। जानिए क्या है परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस।
BPSC 71st Mains Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं मेन्स एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग कल यानी 17 अप्रैल, 2026 को मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास की है और मुख्य परीक्षा के लिए सफल आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट आयोग की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, 71वीं मुख्य परीक्षाओं का आयोजन 24, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 तक राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्र कोड से संबंधित जानकारी 22 अप्रैल 2026 से उपलब्ध कराई जाएगी। यह परीक्षा कई सत्रों में आयोजित होगी। आयोग ने साफ किया है कि, एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किए जा सकेंगे, किसी भी अभ्यर्थी को डाक के जरिए प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर और एग्जाम सेंटरका पता अच्छी तरह जांच लें। यदि किसी जानकारी में कोई त्रुटि नजर आती है, तो तुरंत आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें ताकि समय रहते सुधार किया जा सके। उम्मीदवारों को सेंटर पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है ताकि अंतिम समय की अफरा-तफरी से बचा जा सके।