शिक्षा

बिहार में नौकरियों की बौछार: BPSC करवाएगा अब तक का सबसे बड़ा परीक्षा ‘महाकुंभ’

BPSC : 70वीं BPSC के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता के लिए 200 पद, पुलिस उपाधीक्षक के लिए 150 पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही राज्य कर सहायक आयुक्त,168 पद है। कुल मिलाकर लेवल 9 में कुल पदों की संख्या...
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2024, 7:10 PM IST
Feature image

BPSC : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत सुखद जानकारी सामने आई है। BPSC अपने इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं अब तक की सबसे ज्यादा सिविल सर्विसेज सीट के लिए भर्ती करेगा। बीपीएससी 70वीं की प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जा जानी है। ये परीक्षा कुल 1929 खाली सीटों को भरने के लिए आयोजित किया जाएगा। इस सीटों की संख्या में एसडीएम के 200 और डीएसपी के 136 पद शामिल हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा से कई लेवल के खाली पदों को भरा जाएगा।

BPSC : लेवल 9 में 678 सीटों के लिए होगी भर्ती

70वीं BPSC के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता के लिए 200 पद, पुलिस उपाधीक्षक के लिए 150 पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही राज्य कर सहायक आयुक्त,168 पद है। कुल मिलाकर लेवल 9 में कुल पदों की संख्या 678 होगी। इसके अलावा लेवल 7 में Rdo के लिए 393 पद, राजस्व पदाधिकारी के लिए 287 पद, आपूर्ति निरीक्षक के लिए 233 पद और Sc- st कल्याण विभाग में भरे जाने वाले पदों की संख्या 125 है। इन सब के साथ ही बाकी विभागों में कुल पदों की संख्या 215 है।
साथ ही लेवल 7 के लिए पदों की संख्या 1251 है।

BPSC 17 नवंबर को हो सकती है परीक्षा

परीक्षा में पूछे जाने वाले पैटर्न की बात करें तो यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में 1/3 निगेटिव मार्किंग होगी। प्रश्न पत्र में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित श्रेणी के छात्रों को आवेदन के लिए 600 रुपए का भुगतान करना होगा और अन्य श्रेणी के आवेदकों को 150 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे। फिलहाल इस परीक्षा की संभावित तारीख 17 नवंबर बताई गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Updated on:
20 Sep 2024, 7:10 PM IST
Published on: