Bihar Boy Google Package : ऐसा कहा जाता है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। ये बात बिलकुल सही भी है और इसको फिर से अभिषेक कुमार ने चरितार्थ भी किया है। जिन्होंने अपनी पढ़ाई और मेहनत के दम पर गूगल जैसी बड़ी कंपनी में जगह बनाई है। बिहार के जमुई जिले के अभिषेक कुमार को Google ने उन्हें 2.07 करोड़ सालाना के पैकेज पर लंदन बुलाया है। अब अभिषेक लंदन में Google कंपनी में काम करेंगे।