Indian Army में टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC) से इंजीनियरिंग क्षेत्र में अलग-अलग पदों के लिए भर्ती की जाती है। इस बार सिविल में 08, कंप्यूटर साइंस में 06, इलेक्ट्रिकल में 02, इलेक्ट्रॉनिक्स में 06 और मैकेनिकल में 06 सीटें खाली हैं। इसके अलावा बाकि बचे इंजीनियरिंग स्ट्रीम में 02 सीटों पर भर्ती होनी है। कुल मिलाकर 30 सीटों के लिए Indian Army इस परीक्षा का आयोजन करवा रही है।