IBPS RRB मुख्य परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। इस परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। परीक्षा में कंप्यूटर नॉलेज, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी, परीक्षा के दिन सेंटर पर प्रवेश पत्र की एक कॉपी और एक पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।