NTPC Vaccancy 2024 : नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने युवाओं के लिए बेहतर नौकरी के अवसर लेकर आया है। NTPC ने कुल 250 सीटों के लिए भर्ती निकाली है। जिसमें इलेक्ट्रिकल इरेक्शन, मैकेनिकल इरेक्शन, सी एंड आई इरेक्शन और सिविल कंस्ट्रक्शन के पद के लिए वैकेंसी है। इन सभी पोस्ट पर डिप्टी मैनेजर के पदों के लिए वैकेंसी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।