Canara Bank Apprentice Recruitment 2024 : बैंक की तैयारी कर रहे या बैंक में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए केनरा बैंक ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। केनरा बैंक ने अप्रेंटिस के पद के लिए हजारों पद पर वैकेंसी निकाली है। केनरा बैंक में नौकरी पाने के इच्छुक युवा इस वैकेंसी के लिए 21 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर 2024 रखी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।