BPSC Question: BPSC 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में बिहार की महिला शूटर अथवा विधायक से संबंधित सवाल पूछा गया। आइए, जानते हैं ये सवाल कौन सा था।
BPSC Question: बिहार के युवाओं में बीपीएससी का काफी क्रेज है। हर युवा चाहता है कि ये परीक्षा पास करके वे बिहार सरकार की नौकरी पाए। हालांकि, बीपीएससी की परीक्षा पास करना इतना आसान नहीं है। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। करेंट अफेयर्स और अन्य घटनाओं पर नजर रखना बहुत जरूरी है। हाल ही में आयोजित BPSC 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में बिहार की महिला शूटर अथवा विधायक से संबंधित सवाल पूछा गया। आइए, जानते हैं ये सवाल कौन सा था।
बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) से जुड़ा सवाल पूछा गया था। विधानसभा सदस्य श्रेयसी सिंह ने पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। ऐस में सवाल कुछ इस तरह रहा, “श्रेयसी सिंह, विधानसभा सदस्य, जिन्होंने पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, बिहार के किस निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई हैं।” बता दें, श्रेयसी सिंह बिहार ही नहीं देशभर में एक जाना पहचाना नाम है।
श्रेयसी बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर की रहने वाली हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम कई बार ऊंचा किया है। वे खेल के क्षेत्र में अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। वे जमुई जिले के जमुई विधानसभा क्षेत्र से चुनी गई हैं। उन्होंने इसी साल पेरिस में आयोजित ओलंपिक 2024 में भारत की ओर से हिस्सा लिया था। हालांकि, इस प्रतियोगिता में वे भारत को पदक नहीं दिला पाईं। लेकिन इससे पहले उन्होंने कई अलग-अलग तरह के प्रतियोगिता में मेडल जीतकर भारत का नाम ऊंचा किया है। वहीं पढ़ाई-लिखाई (Shreyasi Singh Education)की बात करें तो उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने फरीदाबाद के मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीए पूरा किया है।