शिक्षा

BSE Odisha 10th Result 2020 घोषित, 78.76 रहा पास प्रतिशत

BSE Odisha 10th Result 2020 : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ओडिशा (Board of Secondary Education Odisha Odisha) ने बीएसई ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2020 (BSE Odisha 10th Result 2020) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

less than 1 minute read
Jul 29, 2020
BSE Odisha 10th Result 2020

BSE Odisha 10th Result 2020 : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ओडिशा (Board of Secondary Education Odisha Odisha) ने बीएसई ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2020 (BSE Odisha 10th Result 2020) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा करते हुए स्कूल और मास शिक्षा मंत्री समीर दाश ने कहा कि इस साल परीक्षा का पास प्रतिशत 78.76 रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 8 प्रतिशत ज्यादा है।

इस साल 5 लाख 60 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 4 लाख 21 हजार बच्चे पास हुए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो बच्चे पास हुए हैं, उनमें से 1 लाख 92 हजार 501 लड़के हैं, जबकि 2 लाख 15 हजार 368 लड़कियां हैं। इस साल दसवीं बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी को शुरू होकर 2 मार्च तक चली थीं।

पहली बार, बीएसई ने परीक्षा में गलत तरीकों को रोकने के लिए 1000 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। पिछले साल परीक्षा परिणाम 21 मई को घोषित कर दिए गए थे। हालांकि, इस साल कोरोनावायरस महामारी के चलते मूल्यांकन प्रक्रिया में हुई देरी के चलते परिणाम जारी करने में देरी हुई। इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 81.98 रहा, जबकि 77.80 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

Published on:
29 Jul 2020 01:14 pm
Also Read
View All