BSF Sports Quota Recruitment 2025: बिना परीक्षा 241 GD कांस्टेबल पदों पर भर्ती, पात्रता, हाइट, अंतिम तारीख और आवेदन प्रक्रिया जानें।
BSF Sports Quota Recruitment 2025: अगर आप अच्छे खिलाड़ी हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह मौका आपके लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने GD कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2025 के तहत वैकेंसी निकाली है जिसमें आवेदन करने के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। योग्य खिलाड़ी 20 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| पद का नाम | जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल (स्पोर्ट्स कोटा) |
|---|---|
| कुल पद | 241 |
| पुरुष पद | 128 |
| महिला पद | 113 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 20 अगस्त 2025 |
| आवेदन की वेबसाइट | rectt.bsf.gov.in |
इस भर्ती में कुल 30 खेलों से संबंधित खिलाड़ियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा। इनमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, शूटिंग, जूडो, बॉक्सिंग, स्वीमिंग, आर्चरी, कबड्डी, साइकलिंग आदि शामिल हैं।
उम्र: 1 अगस्त 2025 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी।
| लिंग | न्यूनतम हाइट (सेमी में) | विशेष छूट |
|---|---|---|
| पुरुष | 170 सेमी | आरक्षित वर्गों को छूट प्राप्त होगी |
| महिला | 157 सेमी | आरक्षित वर्गों को छूट प्राप्त होगी |
चयन प्रक्रिया
अगर आप किसी आरक्षित वर्ग से हैं और छूट चाहते हैं तो जरूरी सर्टिफिकेट फॉर्म के साथ उसी प्रारूप में अपलोड करें जैसा नोटिफिकेशन में दिया गया है।
नोट: विस्तृत जानकारी और नोटिफिकेशन के लिए BSF की वेबसाइट जरूर चेक करें।