शिक्षा

BA पास मायावती, भतीजा Akash Anand लंदन से किए हैं MBA, जानिए शिक्षा, संपत्ति… की पूरी जानकारी

Akash Anand Education: बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजा आकाश आनंद के शिक्षा, संपत्ति, बिजनेस के बारे में पढ़िए खास बातें।
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2025, 12:10 PM IST
Akash Anand
आकाश आनंद का बढ़ गया बसपा में कद। (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Akash Anand: बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजा आकाश आनंद (Akash Anand Mayawati) युवा नेता हैं। 22 की उम्र में राजनीति में एंट्री हुई। ये अलग बात है कि एंट्री के साथ ही बसपा से अंदर-बाहर आने जाने को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। चलिए हम इस चर्चित युवा नेता आकाश आनंद की पढ़ाई-लिखाई, संपत्ति, बिजनेस के बारे में भी जान लेते हैं। आकाश आनंद मायावती से संपत्ति के मामले में भले आगे ना हों लेकिन पढ़ाई-लिखाई के मामले में वो बहुत आगे हैं (Akash Anand Education)।

सिंपल लाइफ जीते हैं आकाश आनंद

आकाश आनंद की लाइफस्टाइल काफी सिंपल नजर आती है। वो अक्सर सफेद कलर की शर्ट में दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वहां भी वो बहुत दिखावा नहीं करते हैं। वहां पर भी उनकी लाइफ सफेद शर्ट की तरह सिंपल नजर आती है।

मायावती और आकाश आनंद की शिक्षा (Akash Anand & Mayawati Education)

मायावती और आकाश आनंद के शिक्षा की जानकारी

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो ने 1975 में कालिंदी कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA किया है। साल 1983 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से LL. B और इसके अलावा मेरठ यूनिवर्सिटी से B.Ed भी किया है।

आकाश आनंद ने लंदन से किया है एमबीए

साथ ही आकाश आनंद की शिक्षा की बात करें तो इनकी स्‍कूलिंग नोएडा और गुरुग्राम से हुई है। इसके बाद ये साल 2013-2016 से लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ प्लाईमाउथ से MBA करने चलने गए थे। वहां से आने के बाद पिता के साथ बिजनेस करने लगे।

मायावती और आकाश आनंद नेटवर्थ (Akash Anand & Mayawati Net worth)

देश के अमीर सीएम में मायावती का नाम शामिल है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, मायावती के पास 111.64 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश आनंद की संपत्ति 66 करोड़ रुपये बताई जाती है। साथ ही जान लें कि आकाश आनंद के पिता बिजनेसमैन हैं।

आकाश आनंद राजनीति में कब आए?

साल 2017 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हारने के बाद मायावती ने आकाश आनंद का नाम सार्वजनिक किया। यहीं से इनकी राजनीतिक एंट्री हुई। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी ने आकाश को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जोड़ा था। उसी बीच आकाश आनंद को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर भी घोषित किया गया था। उस वक्त आकाश आनंद की उम्र महज 22 साल थी।

Updated on:
9 Mar 2025, 12:10 PM IST
Published on: