
मायावती ने अपने भांजे का पार्टी में कद बढ़ा दिया है। (फोटो सोर्स : पत्रिका)
बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता उदित राज पर तीखा हमला करते हुए उन्हें बड़बोला बताया। दरअसल, कांग्रेस नेता ने हाल ही में अपने बयान में बसपा से हटाए गए आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था। इस पर मायावती ने बिना नाम लिए उदित राज को कड़ी नसीहत दी और लोगों को उनसे सावधान रहने की चेतावनी दी।
उदित राज ने हाल ही में बसपा प्रमुख मायावती पर बहुजन आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया था और यह भी कहा था कि अब मायावती का "गला घोंटने" का समय आ गया है। इस बयान के बाद बसपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और आकाश आनंद ने उदित राज की गिरफ्तारी की मांग भी की थी।
इस बीच, 3 मार्च को मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया। दो दिन पहले, उदित राज ने आकाश आनंद को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दिया था और कहा था कि वह उन्हें राहुल गांधी से मिलवाने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: UP Excise Policy ई-लॉटरी: 800 करोड़ का लक्ष्य, देसी ने विदेशी को दी पटखनी, 7.79 करोड़ लाइसेंस फीस
इसके बाद मायावती ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि बहुजन समाज के हित को समर्पित सामाजिक संगठनों ने कांग्रेस के एक बड़बोले-बिगड़ैल नेता के पार्टी और उसके आयरन लेडी नेतृत्व के विरुद्ध की गई टिप्पणी की निंदा कर अपनी जागरूकता का परिचय दिया है। साथ ही उन्होंने लोगों से भी सावधान रहने की अपील की।
Updated on:
7 Mar 2025, 9:49 PM IST
Published on:
7 Mar 2025, 9:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.