शिक्षा

BTSC Staff Nurse Answer Key 2025 हुआ जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

BTSC Staff Nurse Answer Key: जिन अभ्यर्थियों ने 30 जुलाई, 31 जुलाई, 1 अगस्त और 3 अगस्त को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट...

less than 1 minute read
Aug 08, 2025
BTSC Staff Nurse Answer Key 2025
BTSC Staff Nurse Answer Key 2025(Image-Freepik)

BTSC Staff Nurse Answer Key 2025 जारी कर दी गई है । जिन अभ्यर्थियों ने 30 जुलाई, 31 जुलाई, 1 अगस्त और 3 अगस्त को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आंसर-की देख और डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की के साथ उम्मीदवारों को प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति जताने का मौका भी दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी 8 अगस्त से लेकर 11 अगस्त की रात 11:59 बजे तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

BTSC Staff Nurse Answer Key 2025: फाइनल आंसर-की और रिजल्ट

प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद आयोग फाइनल आंसर-की जारी करेगा। उसी के आधार पर परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आंसर-की की समीक्षा करें और अगर किसी उत्तर पर संदेह है, तो तय समयसीमा में अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। हालांकि यह आंसर-की अस्थायी है, लेकिन इसके माध्यम से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि उनका प्रदर्शन कैसा रहा।

ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर Objection Portal के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद Raise Objection लिंक को चुनें।
एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर/लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
लॉगिन करते ही आंसर-की आपके सामने खुलकर आ जाएगा।
यदि कोई आपत्ति हो, तो उसी पोर्टल पर दर्ज की जा सकती है।

Published on:
08 Aug 2025 04:11 pm