शिक्षा

NIRF रैंकिंग में 34वें स्थान पर है बिहार का ये कॉलेज, अब बजट में मिली बड़ी सौगात

IIT Patna On Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया। आईआईटी पटना को मिली बड़ी सौगात। यहां देखिए-
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2025, 4:42 PM IST
IIT Patna

IIT Patna On Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजटपेश किया। इस बजट में युवाओं और शिक्षा को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गईं। वित्त मंत्री ने पटना आईआईटी कॉलेज के विस्तार की बात कही। यह पहल देशभर में IIT के विस्तार का हिस्सा है। तकनीकी शिक्षा में अधिक से अधिक छात्रों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से देश भर के आईआईटी संस्थान का विस्तार किया जा रहा है।

आईआईटी पटना को क्या मिला फायदा 

पटना से करीब 40 किमी दूर स्थित आईआईटी पटना का विस्तार किया जाएगा। यहां सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही हॉस्टल का निर्माण भी किया जाएगा। बजट के अनुसार, 7 लड़के और 2 लड़कियों के हॉस्टल प्रस्तावित हैं। 

आईआईटी पटना में हैं 10 विभाग

-कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग

-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

-मैकेनिकल इंजीनियरिंग

-केमिकल इंजीनियरिंग

-बायोकैमिकल इंजीनियरिंग

-सिविल और एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग

-मटेरियल्स साइंस इंजीनियरिंग

-रसायन विज्ञान

-भौतिकी

-गणित और मानविकी

-सामाजिक विज्ञान

यही नहीं इसके अलावा आईआईटी पटना में सेंट्रल लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स सेल, गेस्ट हाउस, मेडिकल यूनिट, वेलनेंस सेंटर सहित कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।

500 एकड़ भूमि में बना है आईआईटी पटना (IIT Patna)

बिहार में एक मात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) है जो बिहटा में स्थित है। इस कॉलेज का कैंपस लगभग 500 एकड़ भूमि में निर्मित है। NIRF रैंकिंग में आईआईटी पटना इंजीनियरिंग श्रेणी में 34वां स्थान मिला है। वहीं ओवरऑल रैंकिंग में आईआईटी पटना 73वें स्थान पर है।

अन्य आईआईटी के लिए भी घोषणा 

बजट 2025-26 में देश की अन्य पांच IIT को लेकर भी घोषणा की गई। वित्त मंत्री ने कहा कि देश की पांच प्रमुख आईआईटी संस्थानों में अतिरिक्त बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इससे 6500 छात्रों को दाखिला मिल सकेगा। देश में 2014 के बाद शुरू हुए 5 आईआईटी में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी।

Updated on:
1 Feb 2025, 4:42 PM IST
Published on: