31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budget 2025: युवाओं के लिए Good News! आने वाले सालों में भारत इन इंडस्ट्री में करेगा तरक्की

Budget 2025: इस बार के बजट में भारत की कई इंडस्ट्री जैसे कि लेदर और फुटवियर आदि पर फोकस किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 1 Feb 2025, 4:32 PM IST

Budget 2025 Live Update

Budget 2025: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2025 को पेश किया। इस दौरान उन्होंने युवा, छात्र और रोजगार को लेकर एक से एक घोषणाएं की। वहीं इस बार के बजट में भारत की कई इंडस्ट्री जैसे कि लेदर और फुटवियर आदि पर फोकस किया गया। सीतारमण ने कहा कि फुटवियर और चमड़ा क्षेत्रों के लिए एक केंद्रित योजना शुरू की जाएगी। वहीं भारत को वैश्विक खिलौना विनिर्माण केंद्र (Manufacturing Hub) बनाने की बात भी कही गई। साथ ही बजट 2025 को लाइवयहां पर देख सकते हैं।

खिलौने का ग्लोबल हब बनेगा भारत 

बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण वे कहा कि भारत को खिलौने का ग्लोबल हब बनाया जाएगा। इसके लिए योजनाएं शुरू की जाएंगी। वित्त मंत्री ने कहा कि इकोसिस्टम के विकास पर जोर होगा, जिसके तहत हाई क्वालिटी पर्यावरण अनुकूल खिलौने बनाए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- रोजगार और युवाओं के लिए अब तक बजट में क्या-क्या घोषणाएं की गईं, देखें प्वॉइंटर्स की मदद से

लेदर और फुटवियर इंडस्ट्री पर फोकस 


इस बार के बजट में फुटवियर और चमड़ा क्षेत्रों के लिए एक केंद्रित योजना की घोषणा की गई है, जिसका उद्देश्य घरेलू उत्पादन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। बजट में लेदर इंडस्ट्री के विस्तार का जिक्र किया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि लेदर स्कीम के तहत 20 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे करीब 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इन्वेस्टमेंट भी जनरेट हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- वित्त और बजट के बारे में कितना जानते हैं आप? बताइए इन 5 आसान सवालों के जवाब, पांचवां प्रश्न है बहुत ही आसान

मखाना बोर्ड का गठन

वहीं बजट में बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की गई। इस बोर्ड का गठन बिहार में मिथिला की मार्केटिंग के लिए किया जाएगा। बिहार में बड़ी मात्रा में मखाना की उपज होती है। ऐसे में इस बोर्ड के गठन से यहां के किसानों को खेती में मदद मिलेगी। किसानों की आय बढ़ने के साथ साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।