
Budget: एक बार फिर बजट पेश किए जाने का इंतजार है। आज यानी कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट (Budget 2025) पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण का यह आठवां बजट है। आज सुबह 11 बजे संसद पटल पर देश का बजट रखा जाएगा। महंगाई के इस बढ़ते दौर में युवाओं को बजट से काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले जुलाई में अंतरिम बजट पेश किया गया था। आइए, जानते हैं 10 बिंदुओं में कि पिछले बजट में युवाओं के लिए क्या-क्या था? साथ बजट को लाइव (Budget Live 2025 In Hindi) देखने-पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
2024 जुलाई में जो बजट पेश किया गया उसमें 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास की योजनाओं की घोषणा की गई थी, जिसमें 5 वर्षों में 2 लाख का केंद्रीय आवंटन किया गया।
20 लाख युवाओं को स्किल डेवलेपमेंट के लिए एक नई योजना के तहत प्रशिक्षित किए जाने की घोषणा की गई थी। यह कार्यक्रम राज्य सरकारों और उद्योग के सहयोग से संचालित किए जाने की घोषणा की गई थी।
युवा उद्यमियों को खुद का रोजगार स्थापित किए जाने के लिए MSME क्षेत्र में सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई थी।
जुलाई 2024 के अंतरिम बजट के तहत पहली बार जॉब करने वालों के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई थी।
500 शीर्ष कंपनियों में एक करोड़ युवाओं के लिए रोजगार प्रदान करने की घोषणा की गई थी। इस इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को 5000 प्रति माह का भत्ता दिए जाने की घोषणा की गई थी।
30 लाख युवाओं को नौकरी देने के लिए निर्माण क्षेत्र में सृजन के लिए बजट की घोषणा की गई थी।
कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्किल लोन योजना को संशोधित किया गया और युवा को 7.5 लाख तक का ऋण देने की घोषणा की गई थी।
बजट में युवाओं के बीच सामाजिक न्याय और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं शामिल की गई थी, जिससे सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर मिल सकें।
महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी बढ़ाने के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की घोषणा की गई थी, जिसका उद्देश्य था कामकाजी महिलाओं की राह आसान करना।
देश में कहीं भी उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए छात्रों के लिए 10 लाख रुपये तक की राशि दिए जाने की घोषणा की गई थी।
Updated on:
1 Feb 2025, 9:52 AM IST
Published on:
1 Feb 2025, 8:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.