वैभव कृष्ण के करियर में कई उतार चढ़ाव आए हैं। इसी साल 4 जनवरी 2025 को उनकी पोस्टिंग प्रयागराज में बतौर DIG निर्धारित की गई। प्रयागराज से पहले उन्होंने गौतमबुद्ध, आजमगढ़ समेत कई अन्य जिलों में अपनी सेवा दी है। जून 2024 में उन्हें आजमगढ़ का डीआईजी बनाया गया था, जिसके बाद दिसंबर 2024 में उन्हें प्रयागराज महाकुंभ का डीआईजी नियुक्त किया गया।