परीक्षा को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि 2 फरवरी को RAS 2024 प्रीलिम्स परीक्षा निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जाए। प्रत्येक अभ्यर्थी की अंग्रेजी और हिंदी में लिखावट का नमूना और प्रवेश पत्र पर अंगूठे का निशान लेना अनिवार्य होगा। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा खत्म होने के पहले एग्जाम सेंटर छोड़कर नहीं जा सकता है। परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी। प्रत्येक केंद्र पर दो वीडियोग्राफर होंगे। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरएएस भर्ती परीक्षा के लिए करीब 5 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है।