
Budget 2025: निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य देश की प्रगति को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। निर्मला सीतारमण 8वीं बार बजट पेश कर रही हैं। इस बजट से युवाओं और नौकरीपेशा लोगों को काफी उम्मीदें हैं। आइए, देखते हैं बजट में रोजगार और युवाओं के लिए क्या-क्या घोषणाएं की गईं। साथ ही बजट 2025 को लाइव यहां पर देख सकते हैं।
इससे पूर्व में जुलाई 2024 में जब अंतरिम बजट पेश किया गया था तो उसमें भी युवा उद्यमियों को खुद का रोजगार स्थापित किए जाने के लिए MSME क्षेत्र में सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई थी। वहीं इस बार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग में विनिर्माण सेवाओं को बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
इस बार के बजट (Budget 2025) में ग्रामीण भारत पर फोकस किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ग्रामीण भारत में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।
वहीं बजट 2025 में युवाओं के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की गईं, जिनमें से एक है स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ की सीमा तय करना।
रोजगार पर बाते करते हुए निर्मला सीतारमण ने लेदर इंडस्ट्री के विस्तार का जिक्र किया। वित्त मंत्री ने कहा कि लेदर स्कीम के तहत 20 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
2025 आम बजट में घोषणा की गई कि देश में 3 AI एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि स्किल विकसित करने के उद्देश्य से ये एक्सीलेंस सेंटर खोले जा रहे हैं। इससे युवाओं को लाभ मिलेगा। बजट में सरकार की तरफ से एआई सेंटर के लिए 500 करोड़ रुपये का ऐलान किया गया है।
Updated on:
1 Feb 2025, 12:19 PM IST
Published on:
1 Feb 2025, 11:49 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.