31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budget 2025 Highlights: AI, MSME और स्किल योजना…. बजट 2025 रोजगार और युवाओं के लिए हो सकता है हरा भरा

Budget 2025 Highlights: आज निर्मला सीतारमण 2025 का बजट पेश करने जा रही हैं। बढ़ती महंगाई के इस दौर में युवाओं को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 1 Feb 2025, 11:04 AM IST

Budget 2025 Highlights

Budget 2025 Highlights: आज निर्मला सीतारमण 2025 का बजट पेश करने जा रही हैं। बढ़ती महंगाई के इस दौर में युवाओं को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। बजटठीक 11 बजे संसद पटल पर पेश किया जाएगा। लेकिन उससे पहले जानें कि इस बार के बजट में युवाओं के लिए क्या-क्या खास होने वाला है। साथ ही बजट 2025 को लाइव यहां पर देख सकते हैं।

पीएम मोदी के भाषण में युवाओं पर जोर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में युवाओं को काफी तवज्जो देते हुए कहा, आज जो 20-25 साल के युवा हैं, वे आजादी के 100वें साल के समय 45-50 साल के होंगे। वे उस समय नीति निर्धारण में भागीदार होंगे। वे विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी होंगे। प्रधानमंत्री का ये भाषण बताता है कि इस बार के बजट युवाओं के लिए काफी उम्मीदों से भरा होगा।

यह भी पढ़ें- Budget 2025: शिक्षा और छात्रों को इस बजट से क्या-क्या उम्मीदें? डिटेल में जानें

कौशल विकास योजना का बजट बढ़ सकता है 

सरकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और मुद्रा योजना जैसी योजना का बजट बढ़ा सकती है। पिछले साल (July Interim Budget 2024) के बजट को देखें तो साफतौर पर दिखता है कि सरकार ने युवाओं के लिए कौशल विकास योजना पर फोकस किया है। ऐसे में इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि कौशल विकास योजना के लिए बजट बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2025 : क्या बजट 2025 भारत की ‘मिसिंग मिडल क्लास’ को देगा स्वास्थ्य सुरक्षा 

AI पर फोकस 

एआई यानी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से पर इस साल के बजट में फोकस किया जा सकता है। बीते कुछ सालों में भारत एआई बूम का हिस्सा रहा है। भारत में एआई बाजार 2025 तक 8 बिलियन डॉलर (संभावित आंकड़ा) तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में इस साल के पूर्ण बजट में एआई पर फोकस के माध्यम से प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया जा सकता है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बजट से पहले सरकार ने यह घोषणा की है कि वो 34 हजार करोड़ से एआई प्रोजेक्ट शुरू करेगी। सरकार की इस परियोजना से युवाओं को काफी लाभ होगा। 

MSME को लेकर बड़ी घोषणा होने की उम्मीद 

इस बार के बजट में लघु उद्योग (MSME) पर फोकस किया जा सकता है। पिछले साल के बजट को देखें तो पिछले साल युवा उद्यमियों को खुद का रोजगार स्थापित किए जाने के लिए MSME क्षेत्र में सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई थी। ऐसे में इस साल भी छोटे व्यापारियों और युवाओं को इस आम बजट से काफी उम्मीदें हैं।