
Budget 2025
Budget 2025: आज यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी। यह मोदी सरकार का 11वां बजट होगा। आगामी बजट को लेकर शिक्षा और रोजगार क्षेत्रों से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं, क्योंकि ये दोनों क्षेत्र न केवल देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन पर भी प्रभाव डालते हैं। आइए जानते हैं कि इस वर्ष के बजट से शिक्षा और रोजगार क्षेत्रों को लेकर क्या संभावनाएं हैं।
छात्रों ने सोशल मीडिया पर बजट को लेकर अपने विचार साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने सस्ती और सुलभ शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार सरकार उच्च शिक्षा की लागत को कम करने और स्कॉलरशिप स्कीमों का विस्तार करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठा सकती है।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट आवंटन में बढ़ोतरी की जा सकती है। विशेष रूप से डिजिटल शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त धनराशि आवंटित की जा सकती है।
कोरोना महामारी के बाद ऑनलाइन शिक्षा का दायरा बढ़ा है, और अब सरकार डिजिटल शिक्षा के विस्तार के लिए नए प्रावधान कर सकती है। उम्मीद है कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, स्मार्ट क्लासरूम और ई-लर्निंग पर अधिक निवेश किया जाएगा। साथ ही, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) को गति देने के लिए विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं।
सरकार इस बजट में रोजगार सृजन को प्राथमिकता दे सकती है। छोटे और मध्यम उद्योगों (SMEs) के लिए वित्तीय सहायता और प्रोत्साहन योजनाओं की घोषणा की जा सकती है, जिससे नए रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।
Updated on:
1 Feb 2025, 9:30 AM IST
Published on:
1 Feb 2025, 9:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.