7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nepal Election Results: नेपाल को बालेन शाह के रूप में मिलने जा रहा नया पीएम, ओली पीछे

नेपाल के आम चुनावों के शुरुआती रुझानों में बालेन शाह समर्थित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। 165 में से 157 सीटों के रुझानों में RSP 114 सीटों पर आगे है, जबकि नेपाली कांग्रेस और यूएमएल काफी पीछे नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Mar 07, 2026

Balen Shah

Balen Shah

Nepal Election Results: नेपाल में हुए आम चुनावों के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं और इन रुझानों ने वहां की पारंपरिक राजनीति को हिलाकर रख दिया है। अब तक की गिनती में काठमांडू के मेयर बालेन शाह के समर्थन वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को जबरदस्त बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 165 सीटों में से 157 सीटों के रुझान और नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें RSP करीब 114 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी तरफ लंबे समय से नेपाल की राजनीति पर असर रखने वाली पार्टियां काफी पीछे नजर आ रही हैं। नेपाली कांग्रेस करीब 15 सीटों पर आगे है, जबकि यूएमएल 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा नेकपा 7 सीटों और श्रम संस्कृति पार्टी 6 सीटों पर आगे बताई जा रही है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त में है। वहीं आरपीपी, प्रलोपा और जसपा को फिलहाल एक-एक सीट मिलती दिख रही है।

Nepal Election Results: नेपाल में हुआ था आंदोलन


दरअसल यह चुनाव नेपाल की हालिया राजनीतिक उथल-पुथल के बाद हो रहा है। पिछले साल Zen-G युवाओं के बड़े और कई जगहों पर हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद केपी शर्मा ओली की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार गिर गई थी। उस आंदोलन में भ्रष्टाचार और पारंपरिक राजनीतिक दलों के खिलाफ भारी गुस्सा देखने को मिला था। यही वजह है कि इस बार के चुनाव में भी भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरा। गुरुवार को देशभर में लाखों मतदाताओं ने मतदान किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 60 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने कहा कि प्रतिनिधि सभा के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में और लोगों के उत्साह के साथ पूरे हुए।

Nepal Election: परिणाम से भारत को भी उम्मीद


नेपाल के इस चुनाव पर भारत भी करीबी नजर बनाए हुए है। भारत को उम्मीद है कि चुनाव के बाद वहां एक स्थिर सरकार बनेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत नेपाल की जनता, सरकार और सभी हितधारकों को इन चुनावों के सफल आयोजन के लिए बधाई देता है।