शिक्षा

CBSE Board Exam 2021: सीबीएसई की 10वीं, 12वीं परीक्षा की तारीख में हो सकते है बदलाव, Covid-19 संक्रमण ने बढ़ाई चिंता

CBSE Board Exam 2021 Updates: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2021)की शुरूआत 4 मई 2021 से होने वाली हैं इसी बीच देश में कोरोना संकट को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Ministry Of Education) और सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) 10वीं, 12वीं परीक्षाओं की तारीखों को बदलने पर विचार कर रहा है।

2 min read
Apr 13, 2021
CBSE Board Exam 2021

CBSE Board Exam 2021 Latest Update - देश में कोरोना महामारी की बढ़ती लहर को देख ज्यादातर राज्यों ने अपने यहां होने वाली बोर्ड परीक्षा (Board Exam 2021) के शेड्यूल को बदलने का फैसला लिया है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं (CBSE Board 10th, 12th Exam 2021) को लेकर अभी तक संशय जारी है। छात्रों से लेकर अभिभावक और शिक्षक भी ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित कराने का विरोध कर रहे है।

तारीखों पर शुरू हुआ विचार
सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) के करीब 1 लाख छात्रों ने परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने या इसे स्थगित करने की मांग की थी। लेकिन छात्रों से लेकर अब राजनैतिक हस्तियों ने भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की थी। जिनमें प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ पसंदीदा एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) का नाम भी शामिल है। अब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Ministry Of Eduation) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षाओं की तिथि को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है

पूरे देश में तेजी से फैल रहा कोरोना
देश के कोने कोनें में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण (Coronavirus In India) अब एक बड़ी चिंता का विषय बन चुका है। और इसके बढ़ते कहर को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले 20 दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। ऐसे में 4 मई 2021 से ऑफलाइन परीक्षाएं कराना संभव नहीं होगा। कई छात्र, शिक्षक और उनके परिजन कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण से जूझ रहे हैं। इस हालत में मई तक में परीक्षाएं आयोजित कराना संभव नहीं होगा।

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं (CBSE Board Exam 2021) को लेकर इन दिनों काफी बहस चल रही है। कुछ लोग परीक्षाएं रद्द करने की मांग रख रहे है तो कुछ का विरोध कर रहे है ऐसे में सीबीएसई बोर्ड और शिक्षा मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षाएं रद्द नहीं होंगी, बल्कि उनकी तारीखें बदल दी जाएंगी।

Published on:
13 Apr 2021 07:18 pm
Also Read
View All