शिक्षा

CBSE Exam Dates 2025 : इन राज्यों में इस तारीख को होंगे सीबीएसई 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा

CBSE Date Sheet 2025 : CBSE ने CBSE Practical Exam Dates 2025 के अलावा और भी कई गाइडलाइन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक10वीं के...

2 min read

CBSE Date Sheet 2025 : साल 2025 में होने वाले बोर्ड एग्जाम को लेकर CBSE अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। इसी कड़ी में CBSE ने प्रैक्टिकल एग्जाम (CBSE Practical Exam Dates 2025) को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नया नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के माध्यम से CBSE ने 10वीं-12वीं के लिए प्रैक्टिकल डेट की जानकारी दी है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट वर्क आदि 5 नवंबर 2024 से 5 दिसंबर 2024 तक ली जाएगी। हालांकि पूरे देश में इस तारीख को परीक्षा नहीं लिया जाएगा। इसे दो भागों में विभाजित किया गया है। पहले भाग में प्रैक्टिकल परीक्षा इस तारीख से शुरू हो जाएगी।

CBSE Exam Dates 2025 : विंटर बाउंड हिस्सों में होगी परीक्षा


CBSE मुताबिक इन तारीखों पर परीक्षा उन राज्यों में होगी, जो विंटर बाउंड हैं। यानी ऐसे राज्य या शहर जहां जनवरी में अत्यधिक ठंड होने के कारण स्कूल बंद रहते हैं। इस कारण से वहां पहले ही यह परीक्षा आयोजित करवा ली जाएगी। विंटर बाउंड हिस्सों के अलावा देश के बाकी हिस्सों में सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी 2025 से शुरू होगी।

CBSE Exam Dates 2025 : बोर्ड ने किये कई गाइडलाइन जारी

CBSE ने CBSE Practical Exam Dates 2025 के अलावा और भी कई गाइडलाइन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक10वीं के रेगुलर छात्रों का इंटरनल एग्जाम उनके स्कूल संबंधित सब्जेक्ट के करिकुलम के आधार पर ही किए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए कोई External Examiner नियुक्त नहीं किया जाएगा। लेकिन 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए CBSE प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट असेसमेंट दोनों के लिए External Examiner नियुक्त करेगा। इसके अलावा बोर्ड दिसंबर महीने में परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर सकती है।

Updated on:
13 Oct 2024 12:55 pm
Published on:
11 Oct 2024 07:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर