शिक्षा

CBSE Recruitment 2026: सीबीएसई ग्रुप A, B, C, भर्ती परीक्षा सिटी स्लिप जल्द होगी जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

CBSE Recruitment 2026: सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी भर्ती परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप की तारीख सामने आ गई है। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि, उनका एग्जाम किस शहर में है। जानिए सिटी स्लिप डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस क्या है।

2 min read
Jan 15, 2026
CBSE Recruitment 2026 (Image Source: Freepik)

CBSE Recruitment 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ग्रुप ए, बी और सी भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स के लिए जरूरी अपडेट आया है। बोर्ड ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा एग्जामिनेशन 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर यह चेक कर सकेंगे कि उनका एग्जाम किस शहर में होने वाला है।

ये भी पढ़ें

RBI Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए रिजर्व बैंक में निकली भर्ती, सैलरी भी शानदार, जानें क्या है सिलेक्शन प्रोसेस

CBSE Recruitment City Slip 2026: कब एक्टिव होगा लिंक

CBSE द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, इस परीक्षा की सिटी स्लिप 17 जनवरी से डाउनलोड की जा सकेगी। सिटी इंटिमेशन स्लिप के जरिए कैंडिडेट्स को परीक्षा के शहर की एडवांस जानकारी मिल जाएगी ताकि वे समय रहते अपनी प्लानिंग कर सकें। इसे डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि सीबीएसई ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा के तहत ग्रुप ए, बी और सी कैटेगरी के कुल 124 पदों पर भर्ती के लिए यह प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती परीक्षा के तहत से बोर्ड के अलग-अलग विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा।

CBSE Recruitment Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

बोर्ड ने साफ किया है कि, यह केवल सिटी इंटिमेशन स्लिप है ना कि एडमिट कार्ड। एग्जाम सेंटर का सटीक पता, तारीख और समय की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी। एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल शेड्यूल के हिसाब से वेबसाइट पर अलग से अपलोड किए जाएंगे। जिन कैंडिडेट्स ने इन पदों के लिए अप्लाई किया है वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

CBSE Recruitment 2026: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले सीबीएसई (CBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए 'Download City Slip for CBSE Direct Recruitment Quota Examination 2026 (DRQ2026)' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अब अपनी स्लिप को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें

Indian Passport 2026: इंडियन पासपोर्ट हुआ मजबूत, जानिए दुनिया के 3 सबसे ताकतवर पासपोर्ट, कौन से नंबर पर है भारत

Published on:
15 Jan 2026 04:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर