शिक्षा

CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं का Revised Syllabus किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड

छात्र कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक का रिवाईज्ड टर्म वाइज सिलेबस (CBSE Revised Syllabus of 10th 12th Board Exams 2022) सीबीएसई की वेबसाइट http://cbseacademic.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2021, 10:38 AM IST
cbse 10th result 2021

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक का रिवाईज्ड टर्म वाइज सिलेबस (CBSE Revised Syllabus of 10th 12th Board Exams 2022) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड़ कर दिया है। यह सिलेबस सीबीएसई के वर्ष 2022 में होने वाले 10th तथा 12th बोर्ड एग्जाम्स में पूछा जाएगा। संबंधित कक्षाओं के छात्र इस सिलेबस को सीबीएसई की वेबसाइट http://cbseacademic.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी की विकट स्थिति को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के सिलेबस को दो भागों में बांटने की घोषणा की थी। पूरे कोर्स को भी छोटा किया गया है। बचे हुए कोर्स में से 50 प्रतिशत हिस्सा टर्म I (Term I) में पूछा जाएगा और बचा हुआ शेष हिस्सा टर्म II (Term II) में पूछा जाएगा।

बोर्ड नोटिफिकेशन और CBSE Revised Syllabus for Board Exams 2022 ऐसे करें डाउनलोड

Published on: