30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab: 26 जुलाई से कक्षा 10 और 12 के लिए खुलेंगे स्कूल, टीका लगवा चुके शिक्षकों को स्कूल पहुंचने की इजाजत

  पंजाब सरकार ने स्कूल खोलने के अलावा इनडोर कार्यक्रमों के लिए 150 और बाहरी कार्यक्रमों के लिए लोगों की संख्या को बढ़ाकर 300 करने की भी घोषणा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 20 Jul 2021, 11:11 PM IST

school reopening

नई दिल्ली। पंजाब सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया। ताजा फैसले के मुताबिक सरकार ने कक्षा 10 से 12 के लिए 26 जुलाई से स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश दिया है। सरकार ने यह निर्णय राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आने के चलते लिया है। इस बारे में सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि स्कूल खोलने के अलावा इनडोर कार्यक्रमों के लिए 150 और बाहरी कार्यक्रमों के लिए लोगों की संख्या को बढ़ाकर 300 करने की भी घोषणा की है। इससे पहले इनडोर के लिए 100 और बाहरी आयोजनों के लिए 200 व्यक्तियों के एकत्र होने की अनुमति थी।

पहले की तरह जारी रहेगा ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कोविड-19 समीक्षा बैठक के दौरान इस संबंध में निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीएम ने कहा कि कक्षा 10 से 12 के लिए स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन केवल उन शिक्षकों और कर्मचारियों को शारीरिक रूप से उपस्थित होने की अनुमति उन्हें दी जाएगी, जिन्होंने वैक्सीन लगवाए हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति पूरी तरह से अभिभावकों की सहमति से होगी। ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प जारी रहेगा। ऐसे में किसी भी छात्र- छात्राओं पर स्कूल आने का कोई दबाव नहीं होगा।

Read More: Karnataka PUC-2 Results 2021 Declared : 12वीं का परिणाम जारी, karresults.nic.in से चेक करें रिजल्ट

इसके अलावा मध्य प्रदेश राज्य में COVID-19 मामलों में गिरावट आने के बाद राज्य सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। इसके तहत 11 और 12वीं के छात्र- छात्राओं के लिए 26 जुलाई 2021 से स्कूल खुलने जा रहे हैं। वहीं कक्षा 9 और 10 के छात्र-छात्राओं के लिए 5 अगस्त, 2021 से स्कूल खुलेंगे।

Read More: NISA ने शिक्षा मंत्री को थमाया 5 करोड़ का नोटिस, दिल्ली के डिप्टी सीएम पर लगाए ये आरोप

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग