शिक्षा

CBSE: स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों को खास प्रशिक्षण देने के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

CBSE: सीबीएसई और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2021, 7:24 PM IST
cbse time table
cbse time table

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के तहत आने वाले स्कूलों के शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने व उनके कौशल को बढ़ाने के लिए खास योजना तैयार की गई है। इस दौरान सीबीएसई और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

सीबीएसई और एआईसीटीई के बीच सहयोग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएसई के चेयरमैन मनोज आहूजा ने एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बारे में कहा कि सीबीएसई और एआईसीटीई के बीच सहयोग से छात्रों को लाभ मिलेगा,उन्हें प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। उन्हें उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा।

वहीं, एआईसीटीई के चेयरमैन अनिल डी सहस्रबुद्धे के अनुसार उम्मीद की जाती है कि एआईसीटीई के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म उन तौर तरीकों को बदल देंगे, जिससे छात्र सीखते आए हैं।

एमओयू के तहत शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। इसमें एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग एकेडमी (ATAL),नेशनल एजुकेशन अलायंस फॉर टेक्नोलॉजी (NEAT) में सीबीएसई स्कूल के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे।

छात्रों और शिक्षकों के लिए नए मौके होंगे

एआईसीटीई के अनुसार इस पहल से शिक्षा क्षेत्र में छात्रों और शिक्षकों के लिए नए मौके होंगे। संस्थान द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने को लेकर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जाएगा।

ऑनलाइन एफिलिएटेड स्कूल इन्फॉर्मेशन सिस्ट

वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ऑनलाइन एफिलिएटेड स्कूल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (OASIS)में परीक्षकों के रूप में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या को अपडेट किया जाएगा। बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को आदेश दिया गया है। बोर्ड ने 5 अप्रैल, 2021 को वेबसाइट पर OASIS लिंक को सक्रिय किया है। OASIS लिंक पर सूचना अपडेट करने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल, 2021 है।

Published on: