29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NBCC Recruitment 2021: एनबीसीसी में ऑफिस असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

NBCC Recruitment 2021: इन पदों पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,अन्य पिछड़े वर्गों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष रिक्तियां निकाली गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 6 Apr 2021, 4:27 PM IST

NBCC Recruitment 2021

NBCC Recruitment 2021

NBCC Recruitment 2021: केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (पीएसयू) एनबीसी (इंडिया) लिमिटेड ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,अन्य पिछड़े वर्गों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष रिक्तियां निकाली गई हैं।

Read More: UPSC ESE 2021 Notification: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू, पढ़ें पूरा प्रोसेस

एनबीसी ने विभिन्न बैगलॉग रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे हैं। कंपनी के विज्ञापन के अनुसार ऑफिस असिस्टेंट (स्टेनोग्राफर), सीनियर स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल),प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल), डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल) और एडिशनल जनरल मैनेजर (फाइनेंस) के पदों पर कुल 12 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

Click here for more information

NBCC Recruitment 2021: कैसे करें आवेदन?

इस विशेष भर्ती अभियान के तहत कई पदों पर मांगे गए आवेदन को लेकर एनबीसीसी की अधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com पर जाना होगा। इसके बाद करियर के सेक्शन पर जाना होगा। यहां पर दूसरे नंबर पर भर्ती विज्ञापन के साथ ऑनलाइन आवेदन का लिंक भी मौजूद है। यहां पर क्लिक करके आवेदन के पेज पर जा सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद जेनेरेट हुए लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

Read More: FDDI Recruitment 2021: टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें अप्लाई

NBCC Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया

विभिन्न पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अलग-अलग रखी गई है। स्टेनोग्राफर और सीनियर स्टेनोग्राफर के पद के लिए उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। वहीं बाकी बचे पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू में किए प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। स्किल टेस्ट या पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों की शार्टलिस्टिंग की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अधिकारिक अधिसूचना को पढ़ना होगा। उम्मीदवार को परीक्षा से संबंधित जानकारी आगे मिलती रहेंगी। इसके लिए वेबसाइट को देखते रहें।