शिक्षा

CBSE Syllabus: कक्षा 10वीं और 12वीं के सिलेबस में हुए बड़े बदलाव, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Updated Syllabus: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए नया पाठ्यक्रम जारी किया है। यह पाठ्यक्रम सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर है, आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। पाठ्यक्रम को दो भागों में बांटा गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2024, 5:27 PM IST
cbse_syllabus.jpg
CBSE Syllabus

CBSE Updated Syllabus: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रमों में बदलाव की घोषणा की है। यह बदलाव नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 1 अप्रैल से लागू होंगे। नया पाठ्यक्रम न केवल छात्रों को चुनौतियों के लिए तैयार करेगा बल्कि उन्हें शिक्षा की एक मजबूत नींव प्रदान करेगा। सीबीएसई ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है।


सीबीएसई की ओर से जारी नोटिस में कहा गया, “स्कूलों से अनुरोध है कि वो बोर्ड की वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध पाठ्यक्रम को सभी छात्रों और शिक्षकों के साथ साझा करें। कक्षा IX-XII 2024-25 के लिए सीबीएसई सिलेबस को लिंक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी करिकुलम cbseacademic.nic.in/curriculum_2025.html पर देखा जा सकता है।”

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए नए पाठ्यक्रम जारी किया है। इस सिलेबस से छात्रों को नई दिशा मिलेगी। साथ ही जोड़े गए विषय और सामग्री की मदद से छात्रों को कौशल सीखने मिलेगा। आप भी इस पाठ्यक्रम को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए नया पाठ्यक्रम जारी किया है। यह पाठ्यक्रम सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर है, आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। पाठ्यक्रम को दो भागों में बांटा गया है- माध्यमकि पाठ्यक्रम (कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए) और उच्च माध्यमकि पाठ्यक्रम (कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए)।


बता दें कि 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए पांच अनिवार्य विषय और दो वैकल्पिक विषय दिए गए हैं और वहीं कक्षा 12वीं के लिए सात मुख्य शिक्षण क्षेत्र शामिल हैं। इनमें भाषाएं, मानविकी, गणित, विज्ञान, कौशल विषय, सामान्य अध्ययन, और स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा शामिल है।

Updated on:
27 Mar 2024, 5:27 PM IST
Published on: