शिक्षा

CBSE 12th Result: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया 12वीं के अंक तय करने का फॉर्मूला, पिछले प्रदर्शन के आधार पर मार्किंग

CBSE Class 12 Evaluation Criteria 2021: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे का फॉर्मूला बता दिया है। फॉर्मूले के मुताबिक 12वीं का रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में मिले नंबरों के आधार पर तय होगा। 10वीं के तीन मुख्य विषयों के आधार पर 30 फीसदी अंक दिए जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2021, 3:19 PM IST
cbse 12th exam

CBSE Class 12 Evaluation Criteria 2021: केंद्र सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट को 12वीं कक्षा के नतीजे का फॉर्मूला बता दिया है। फॉर्मूले के मुताबिक 12वीं का रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में मिले नंबरों के आधार पर तय होगा। केंद्र सरकार ने सुप्रीम केर्ट से कहा है कि 10वीं और 11वीं के तीन मुख्य विषयों के आधार पर 30 फीसदी अंक दिए जाएंगे। वहीं सीबीएसई ने बताया है कि बारहवीं में यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल में मिले नंबरों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

ये है 12वीं के अंकों का फॉर्मूला

10वीं के तीन विषयों के आधार पर 30 फीसदी अंक

11वीं के तीन विषयों के आधार पर 30 फीसदी अंक

12वीं के 40 फीसदी अंक यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल के आधार पर


31 जुलाई तक आ सकता है 12वीं का रिजल्ट

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई ( CBSE ) 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला बताने के साथ इस बात का भी खुलासा किया है कि 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई तक आ सकता है। साथ ही कहा है कि छज्ञत्रों को अंक देने में भेदभाव न हो ये देखने का का जिम्मा कमेटी का होगा।

1. मूल्यांकन फार्मूला सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुमोदित होने के बाद सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर मूल्यांकन मानदंड जारी करेगा।
2. सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2021 की गणना करने के लिए आंतरिक मूल्यांकन और 10वीं और 11वीं के परिणामों को टोटल अंकों में शामिल करेगा।
3. सीबीएसई के फार्मूले के आधार पर मिले अंकों से जो छात्र संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें बोर्ड परीक्षा 2021 में बैठने की अनुमति दी जाएगी जो बाद की तारीख में आयोजित की जाएगी।
4. अंक देने में भेदभाव न हो इस बात को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मूल्यांकन को लेकर गठित कमेटी की होगी।
5. कुल अंकों में कक्षा 12वीं के अंक 40 फीसदी, 10वीं कक्षा के तीन प्रमुख विषयों के अंक 30 फीसदी और कक्षा 11 के प्रमुख कंपोनेंट के 30 फीसदी अंक भी शामिल किए जाएंगे।

Web Title: Centre govt says supreme court about CBSE Class 12 Evaluation Criteria

Updated on:
17 Jun 2021, 3:19 PM IST
Published on: