28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AEEE 2021: AEEE फेज 3 एग्जाम का डेट जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

AEEE 2021: अमृता विश्व विद्यापीठम द्वारा 11 से 14 जुलाई के बीच एईईई 2021 फेज तीन के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्जाम रिमोट प्रॉक्टरिंग मोड में होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 16 Jun 2021, 6:30 PM IST

AEEE 2021 phase 3 dates announced

AEEE 2021: अमृता विश्व विद्यापीठम ने अमृता प्रवेश परीक्षा 2021 ( AEEE 2021 ) फेज तीन की तारीखों की घोषणा कर दी है। अमृता विद्यापीठम प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक एईईई फेज तीन का एग्जाम 1 से 14 जुलाई के बीच आयोजित होगा। विश्वविद्यालय रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड के जरिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा।

इन्हें माना जाएगा योग्य उम्म्रीदवार

एईईई 2021 परीक्षा के तीसने चरण में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा या समकक्ष पास होना जरूरी है। भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 55 प्रतिशत और भौतिकी, रसायन विज्ञान और कुल मिलाकर 60 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों का जन्म 1 जून 2000 के बाद नहीं होना चाहिए।

Read More: IIT Delhi and Roorkee Big Initiatives: दिल्ली ने रिसर्च सेंटर तो रुड़की ने नए डिजाइन विभाग की घोषणा की, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

अंकों में सुधार के लिए परीक्षा में शामिल हो सकते हैं छात्र

एईईई चरण 1 या चरण 2 या दोनों के लिए उपस्थित होने के बावजूद अपने अंकों में सुधार करने के लिए चरण 3 की परीक्षा में शाामिल हो सकते हैं। एईईई परीक्षा ( AEEE ) पास करने वाले उम्मीदवारों को उनके ग्रेड के आधार पर उम्मीदवार उपलब्ध इंजीनियरिंग कार्यक्रमों पर चर्चा करने के लिए ऑनलाइन परामर्श सत्र में शामिल होने के लिए बुलाया जाता है।

इसके अलावा अमृता विश्व विद्यापीठम 2021 में दाखिले के लिए अगस्त के पहले सप्ताह में बीटेक केंद्रीकृत सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट amrita.edu पर उपलब्ध है।

AEEE अमृतापुरी (केरल), बेंगलुरु, चेन्नई और कोयंबटूर में स्थित अमृता विश्व विद्यापीठम के चार परिसरों में बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। विश्वविद्यालय रिमोट प्रोक्टेड परीक्षा ( सीबीटी या आरपीई ) या जेईई मेन 2021 या एसएटी या पियर्सन यूजी प्रवेश परीक्षा स्कोर (पीयूईई) पर उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश की अनुमति देता है।

Read More: BHU Open Book Exam 2021: ओबीई सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 जुलाई से, पढ़ें जरूरी गाइडलाइंस

Web title: Amrita Vishwa Vidyapeetham Announces Dates For Phase 3 Of AEEE 2021