शिक्षा

CGBSE 10th Result 2021: आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार होगा रिजल्ट, बोर्ड ने जारी किया इवैल्यूएशन क्राइटेरिया

CGBSE 10th Result 2021: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए मापदंड जारी कर दिया है। सूत्रों के अनुसार आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंकों के आधार पर छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 वीं के परिणाम तैयार किए जाएंगे।

2 min read
May 13, 2021
Telangana SSC Result 2021

CGBSE 10th Result 2021: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए मापदंड जारी कर दिया है। सूत्रों के अनुसार आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंकों के आधार पर छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 वीं के परिणाम तैयार किए जाएंगे। इसके बाद ही विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। जो छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें न्यूनतम उत्तीर्ण अंक दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ शिक्षा बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10 के छात्रों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया जाएगा, हालांकि जो छात्र कोविड -19 स्थिति के कारण टेस्ट और व्यावहारिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें आवश्यक न्यूनतम अंकों से उत्तीर्ण किया जाएगा। इसके अलावा, बोर्ड ने यह भी कहा है कि "छात्र को प्रत्येक सैद्धांतिक विषयों में 75 अंकों में से अधिकतम 72 अंक ही दिए जाएंगे, जबकि अतिरिक्त विषयों के लिए अधिकतम 30 अंक में से 29 अंक दिए जा सकते हैं। व्यावहारिक परीक्षाओं के लिए 68 से 70 अंक दिए जा सकेंगे।

ओपन स्कूल के छात्रों को भी प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के लिए न्यूनतम अंक दिए जाएंगे। हालांकि, अगर छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें परीक्षा में सामान्य स्थिति आने के बाद शामिल होने का मौका दिया जाएगा।


इससे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड ने राज्य में बढ़ते कोविड -19 मामलों के कारण CGBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। परीक्षाएं 15 अप्रैल से मई 2021 तक आयोजित होने वाली थीं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भी कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी थी, जिसके लिए नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

Web Title: Sarkari result- CGBSE 10th Result 2021: Evaluation criteria For Matric Result

Published on:
13 May 2021 11:12 pm
Also Read
View All